Tejaswi Yadav:- भरोसा नहीं तो केंद्र से जांच करा लीजिए:तमिलनाडु की घटना पर सदन में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष बोले- मामले को दबा रही सरकार
Tejaswi Yadav
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Drishti Now Ranchi
बिहार विधानसभा की कार्यवाही का आज 5वां दिन है। तमिलनाडु में बिहारियों पर हो रहे हमलों को लेकर सदन में सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। सदन में बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि तमिलनाडु में मजदूरों के साथ घटना हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में तमिलनाडु के DGP झूठ बोल रहे हैं।
जमुई और मुंगेर के लोग सहमे हए हैं। पलायन कर रहे हैं। तमिलनाडु में एक टीम बनाकर भेजनी चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए। मामला सही निकलेगा। अगर मामला गलत निकला तो मैं माफी मांगूंगा नहीं तो आपको सदन में माफी मांगनी पड़ेगी।
विजय सिन्हा के आरोपों पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में बिहार के सभी मजदूर सुरक्षित हैं, इस पर सियासत नहीं करें। जो भी मामला है उसकी सरकार जांच करेगी। जो दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। बिहार डीजीपी ने वायरल हो रहे वीडियो को झूठा बताया है। आपको हम पर विश्वास नहीं है तो केंद्रीय गृहमंत्री इसकी जांच करवा लें।
विजय सिन्हा ने कहा कि उनकी मजदूरों से बात हुई है। मजदूरों ने उन्हें बताया कि तमिलनाडु में मजदूर की हत्याएं हुई है। और वह लोग अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। इस पूरे मामले को बिहार सरकार दबाने में लगी है। विजय सिंहा ने कहा कि केंद्र सरकार से हम लोग बात करेंगे। बिहार सरकार जल्द से जल्द टीम को तमिलनाडु भेजकर जांच कराए। हम चुप नहीं रहेंगे।
विजय सिन्हा ने कहा कि चंदन नाम का मेरे क्षेत्र का डुंमरी गांव का युवक है। उसने मुझे फोन किया। उसने कहा कि फैक्ट्री में भी सुरक्षा नहीं दी जा रही है। बस, ट्रेन सभी जगहों हमें मारा जा रहा है। हमने यही मामला विधानसभा में उठाया। उपमुख्यमंत्री जी इस मामले को फर्जी बता रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री जी एक गुंडे की भाषा बोल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष भी उन्हीं के इशारे पर चल रहे हैं। सरकार और तमिलनाडु के DGP का बयान झूठा है। वहां से हमारे लोगों को सुरक्षित निकालकर लाएं नहीं तो हम सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। तमिलनाडु में 12 लोगों की हत्याएं हुई हैं।
बीजेपी विधायक ने तेजस्वी से पूछा कि आप चार्टर्ड प्लेन में बैठकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के जन्मदिन में केक काटने जाते हैं। इस पर तेजस्वी ने कहा कि अडानी के प्लेन में नहीं जाते हैं।
राबड़ी देवी ने कहा कि बीजेपी पूरे देश को जलाना चाहती है। अफवाह फैला रही है। वहां के मुख्यमंत्री ने बुलाया तब उपमुख्यमंत्री गए थे। बीजेपी ने सब कुछ तो बेच दिया। ये लोग पूरे देश को जला रही है। अब क्या छोड़े हैं ये लोग।
बिहार विधान परिषद में भी हंगामा
बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की सरकार तमिलनाडु मामले में जनता को गुमराह कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। वहां के कई परिवार के लोग यह बता रहे कि तमिलनाडु में उनके साथ क्या-क्या हो रहा है। वहां के परिवार के लोगों की हत्या की गई है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि सरकार झूठ बोलने पर उतारू है। सरकार जनता को गुमराह कर रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस मुख्यालय भी दबाव में गलत बयान दे रहा है।
साथ ही उन्होंने कहा कि 17 साल से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं लेकिन वह रोजगार नहीं दें सके। नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। जनता दल यूनाइटेड जब लोजपा (रामविलास) के सामने नहीं टिक पाई। तो वह भाजपा के आगे क्या टिकेगी।
झारखंड विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा
झारखंड विधानसभा में विधायक लंबोदर महतो ने तमिलनाडु के तिरुपुर में फंसे मजदूरों के मामले को उठाया है। उन्होंने सूचना दी है कि वहां बोकारो गिरिडीह के 5 मजदूरों की हत्या कर दी गई है। हिंदी भाषाी के नाम पर उनकी मारपीट की जा रही है। वहां दर्जनों मजदूर फंसे हुए हैं।
हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-
https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo









