सरायकेला में हाईवे और 407 की जोरदार टक्कर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

सरायकेला में हाईवे और 407 की जोरदार टक्कर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

Share
Link copied

सरायकेला में हाईवे और 407 की जोरदार टक्कर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा मोड़ पर पावर ग्रिड के सामने गुरुवार सुबह एक ही दिशा में जा रहे बालू लदे हाइवा और एलटी 407 के बीच जोरदार टक्कर हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बालू लदा हाइवा मुख्य सड़क से बाईं ओर सर्विस रोड में मुड़ रहा था, तभी पीछे से तेज गति में आ रही LPT उसके पिछले हिस्से से जा टकराई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एलटी 407 का चालक अपने वाहन में ही फंस गया. स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में इलाज के लिए TMH भेज दिया. सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow