झारखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज अंतिम दिन, पांचवें और अंतिम दिन भारी हंगामे के आसार
रांची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज अपने निर्धारित समापन की ओर बढ़ रहा है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार यह सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक चला, जिसमें कुल 5 कार्यदिवस रखे गए थे। 6 और 7 दिसंबर (शनिवार-रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहने के कारण सदन की कार्यवाही नहीं हुई।
आज गुरुवार को सत्र का पांचवां और अंतिम कार्यदिवस है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। विपक्षी दलों ने कई ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है, जिसके चलते आज सदन में भारी हंगामा होने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, विपक्ष नियोजित शिक्षकों की मांग, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, आदिवासी-मूलवासी अधिकारों समेत कई मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाएगा। वहीं सत्ता पक्ष भी अपने विधेयक और सरकारी कार्यों को पूरा कराने के लिए दृढ़ दिख रहा है।
पिछले चार कार्यदिवसों में सदन में कई बार हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। ऐसे में आज अंतिम दिन कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने और लंबित प्रश्नकाल को पूरा करने की चुनौती सदन के सामने होगी।


















