winter session

winter session: सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी के विधायक हेमंत सोरेन के इस्तीफे को लेकर वेळ में घुसे सदन 12:30 बजे तक के लिए स्थगित

Share
Link copied

winter session:  झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हंगामे से शुरू हुआ . सत्ता पक्ष के खिलाफ बीजेपी के नेता तख्ती लेकर बैठ गए । और हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग करने लगे ,  उनकी मांग थी की हेमंत सोरेन के पुरे कार्यकाल की जाँच सीबीआई से कराई जाये । हेमंत सोरेन ED  से भाग रहे है जरूर कोई भ्रष्टाचार का खेल है जिसके कारण हेमंत सोरेन ED  के छह समन के बाद भी नहीं जा रहे है

दूसरी और झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ। सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन की सीढ़ियों पर पक्ष और विपक्ष दोनों बैठा हुआ था। सरकार की ओर से गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू, मथुरा महतो सहित तमाम विधायक बैठे हुए थे। सभी के हाथों में हम है आदिवासी, हम है जंगल के मालिक, पूंजिपतियों को जंगल बेचना बंद करो, आदिवासी-मूलवासी को जंगल से बेदखल करने की साजिश बंद करो, जंगल हम आदिवासियों का स्वाभिमान इसे बेचना बंद करो लिखी तख्तियां थी। वैसे सदन की कार्यवाही शुरू हेते ही बीजेपी के विधाय उसी मांग को लेकर वेल में घुस गए और सदन 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया ।

जाहिर है की सोमवार को सरकार द्वितीय अनुपूरक बजट को सभा पटल पर रखेगी. इसके अलावा सदन की कार्यवाही में प्रश्न काल, शून्य काल और ध्यानाकर्षण भी शामिल है. शीतकालीन सत्र के तीसरे कार्य दिवस यानी मंगलवार 19 दिसंबर को सामान्य विधायी प्रक्रिया के अलावा अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी, वहीं 20 दिसंबर को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्यों का निपटारा किया जाएगा. झारखंड विधानसभा के शीत सत्र का अंतिम कार्य दिवस गुरुवार 21 दिसंबर को होगा. इस दिन गैर-सरकारी संकल्प के अलावा सरकार अपना वक्तव्य पेश करेगी. सदन में सीएम हेमंत सोरेन के जवाब पर तमाम सदस्यों की नजर रहेगी. इससे पहले शुक्रवार 15 दिसंबर को झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई. इस सत्र में दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही सोमवार 18 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी. इस पंचम विधानसभ में पहली बार ऐसा होगा कि नेता प्रतिपक्ष भी सदन में मौजूद रहेंगे. इससे पहले सदन बतौर नेता प्रथिपक्ष किसी को मान्यता नहीं दी गई थी.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow