भाकपा राज्य कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती मनाई गई.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची : धरती आबा भगवान् बिरसा मुंडा की 146 वीं जयंती पर भाकपा राज्य कार्यालय के सभागार में बिरसा जयंती पर बिरसा मुंडा को याद किया गया तथा उन्के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी।
माल्यार्पण करते हुए कार्यालय सचिव अजय सिंह ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा एक महान वीर योद्धा एवं झारखंड उलगुलान के एक कर्मठ क्रांतिकारी वीर सपूत थे भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब झारखंड की परंपरा एवं संस्कृति को बचाये रखने में हमलोग योगदान दे। भगवान बिरसा मुंडा सच्चे वीर थे, वे जल जंगल जमीन के रक्षक थे और उन्होंने संघर्ष के बल पर अंग्रेजो से लड़कर जल जंगल जमीन की रक्षा की थी और समतामूलक और सोषण बिहीन समाज की कल्पना की थी, इसी के कारण झारखण्ड की स्थापना 2000 में हुई थी। लेकिन 19 बर्ष के बाद भी झारखड का स्थापना जिस उद्देश्य से किया गया था आज भी पूरा नहीं हो सका। हम सब लोगो को शपथ लेना होगा की बिरसा की विरासत को आगे बढ़ाये उनके सपनो झारखण्ड बनाये इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज ठाकुर, श्यामल चक्रबर्ती, दिलीप तिवारी, मानकी ठाकुर, सुनील कुमार, दिनेश कुमार, मोइज़ुदिन, राहुल कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
















