फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी से लूटपाट करने वाला अपराधी गिरफ्तार

फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी से लूटपाट करने वाला अपराधी गिरफ्तार

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने फाइनेंस कंपनी की फील्ड स्टाफ से लूटपाट की घटना का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सिमडेगा एसपी एम अर्शी ने बताया कि 16 जुलाई को भारत माइक्रोफाइनेंस कंपनी की कर्मचारी प्रिना कुमारी बम्बोटोली से ₹29,150 का कलेक्शन कर स्कूटी से लौट रही थीं। इस दौरान कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कोंडेकेरा जंगल के पास अज्ञात अपराधी ने लिफ्ट मांगने का बहाना बनाकर उनकी स्कूटी रुकवाई और जान से मारने की धमकी देकर सारा पैसा लूटकर जंगल की ओर भाग गया।

पीड़िता की शिकायत पर कोलेबिरा थाने में मामला दर्ज किया गया। एसडीपीओ बैजू उरांव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान अपराधी की पहचान दानिश खान के रूप में हुई। पुलिस ने दानिश खान को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लूटे गए ₹29,150 में से ₹28,800 बरामद किए। साथ ही, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow