मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था सुधरेगी बढ़ाए जाएंगे बेड : इरफान अंसारी
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की है स्वास्थ्य मंत्री के बयान के अनुसार झारखंड में INDIA गठबंधन की सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अस्पताल और और मेडिकल कॉलेज में बेड़ो की संख्या बढ़ाने जा रही है और जांच की व्यवस्था करने जा रही है इसके तहत:
- बेड क्षमता विस्तार:
- चार मेडिकल कॉलेजों (दुमका, पलामू, हजारीबाग, धनबाद) में बेड की संख्या 1560 से बढ़ाकर 3560 की जाएगी, यानी 2000 बेड का इजाफा।
- पलामू: 360 से 860 बेड
- हजारीबाग: 400 से 900 बेड
- दुमका: 300 से 800 बेड
- धनबाद: 500 से 1000 बेड
- रिम्स में बेड: 2400 से 4450
- एमजीएम, जमशेदपुर में बेड: 751 से 1251
- अत्याधुनिक सुविधाएं:
- इन मेडिकल कॉलेजों में सेंट्रलाइज्ड मॉडर्न लैब स्थापित होंगे, जहां सभी पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
- मरीजों को बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- उन्नत तकनीक:
- सभी मेडिकल कॉलेजों में एमआरआई, सीटी स्कैन, और डिजिटल एक्स-रे की सुविधा।
- सभी ऑपरेशन थिएटर को मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में बदला जाएगा।
यह कदम राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।