20250816 173226

रच रहे थे मोबाइल छिनतई की योजना बना रहे थे लूट का प्लान लेकिन पलामू पुलिस ने घर दबोचा 

रच रहे थे मोबाइल छिनतई की योजना बना रहे थे लूट का प्लान लेकिन पलामू पुलिस ने घर दबोचा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू :  जिले में पुलिस ने मोबाइल छिनतई और लूट की साजिश रचते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 15 अगस्त 2025 को शहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के सुनसान मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कान्दू मुहल्ला स्थित रेलवे लाइन के पास से मो० फैसल अंसारी और कार्तिक कुमार को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान एक चोरी किया हुआ Infinix मोबाइल फोन (13/08/2025 को बारालोटा से छीना गया), एक देशी कट्टा, एक जिन्दा गोली, और अपराध में इस्तेमाल एक बिना नंबर की हीरो पैशन मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अंधेरे में राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे थे।

मो० फैसल का आपराधिक रिकॉर्ड 2018 का है, जिसमें चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं, जबकि कार्तिक मोबाइल की खरीद-बिक्री में संलिप्त रहा है। इस अभियान में थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, सउनि राकेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पलामू पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते समय स्रोत और बिल की सत्यापन जरूर करें, अन्यथा यह कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है।

जब्त सामान
– 01 देशी कट्टा
– 01 जिन्दा गोली
– 01 Infinix मोबाइल फोन (चोरी किया हुआ)
– 01 बिना नंबर की हीरो पैशन मोटरसाइकिल

गिरफ्तार आरोपी
1. मो० फैसल अंसारी, पिता-फारूख अंसारी, पता- नावाटोली, नागेश्वर मंदिर के पास, थाना-शहर।
2. कार्तिक कुमार, पिता-कैलास राम, पता- नावाटोली, नगर निगम क्वार्टर नं-01, थाना-शहर।

Share via
Share via