स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रोहिणी शाखा में चोरों ने की सेंधमारी.
दुमका, विकास कुमार.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देवघर : देवघऱ के जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रोहिणी शाखा में चोरों ने सेंधमारी की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह सूचना दी थी जिसके बाद देवघर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और नें एसबीआई के ब्रांच मैनेजर को बुलाया गया, इसके बाद ताला खुलवा कर जांच की गई।

जांच के बाद पता चला कि चोरों ने सेंधमारी कर अंदर तो प्रवेश कर गए थे लेकिन अंदर के ताले को नहीं तोड़ पाए, जिसके बाद वह वापस निकल गए। देवघर एसडीपीओ ने कहा है कि पूरे भवन में तीन जगह सेंधमारी की गई थी जिसमें बाथरूम के समीप सेंधमारी करने में सफल रहे लेकिन अंदर का ताला नहीं तोड़ पाने के कारण यह वापस चले गए।

देवघर ब्रांच मैनेजर को सिक्योरिटी सिस्टम को और दुरुस्त करने के लिए आदेश दिया है, इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया जा सके।
















