ऋण वसूली जागरूकता शिविर का आयोजन.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : बैंक ऑफ इंडिया इसरी बाजार शाखा के सौजन्य से ऋण वसूली जागरूकता शिविर का आयोजन बालूटुंडा पंचायत सचिवालय में किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जोनल मैनेजर धनंजय कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में रिकवरी मैनेजर आशीष कुमार सिन्हा उपस्थित हुए।

इस दौरान जोनल मैनेजर  का भव्य स्वागत बैंक ऑफ इंडिया इसरी बाजार के ब्रांच मैनेजर  अमित कन्हाई सहित ब्रांच के अन्य कर्मियों एवं बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों ने पुष्पगुच्छ देकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत जोनल मैनेजर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोनल मैनेजर ने ऋण से संबंधित कई बातों को आगे रखते हुए कहां की बैंक आपकी प्रगति के लिए हर समय ऋण देने को तैयार है ताकि आप दिन प्रति दिन अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार कर सकें एवं आर्थिक रूप से संपन्न बने परंतु कुछ ऐसे भी ग्राहक हैं जो ऋण तो ले लेते हैं परंतु समय पर बैंक को ऋण की वापसी नहीं कर पाते वैसे लोगों का रिश्ता बैंक से खराब हो जाता है।

कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने वैसे ऋण लेने वाले ग्राहकों से आग्रह किया कि समय पर बैंक का कर्जा वापस कर दें जेड एम ने कृषि लोन केसीसी के बारे में कहा कि केसीसी लोन एक ऐसा लोन है जिसमें 16 पैसा प्रति सैकड़ा बैंक ब्याज लगाता है अर्थात केसीसी लोन बिना ब्याज का बैंक देती है ऐसी स्थिति में केसीसी लोन जिन लोगों ने ली है अकाउंट को ठीक तरीके से नहीं चलाया है उनका बैंक के साथ संबंध खराब हो जाएगा। ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा वेयर या माफी योजना आने पर वह इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान इस शिविर में 2 लाख 42 हजार रुपया ऋण वसूली हुई। मौके पर बैंक ऑफ इंडिया इसरी बाजार के कर्मी एवं डुमरी प्रखंड के कई पंचायतों से आए बैंक बीसी सहित ऋण धारक गण उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now