झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की महानगर कमेटी का सम्मेलन इसी माह.

Share
Link copied

Team Drishti.

राँची : झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की महानगर कमेटी की बैठक में महानगर इकाई का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। आज की बैठक में इस सम्मेलन को आगामी 23 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके आयोजन स्थल पर अंतिम चयन करने के उपरांत सदस्यों की इसकी सूचना विधिवत दे दी जाएगी। 

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की महानगर कमेटी का सम्मेलन इसी माह.

बैठक में महानगर अध्यक्ष जावेद अख्तर के अलावा जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह, जिला कमेटी के उपाध्यक्ष रंगनाथ चौबे, महासचिव सैयद रमीज, रतन लाल उपस्थित थे। इसलिए इस बात पर भी सहमति बनी कि इस सम्मेलन में रांची जिला के ग्रामीण पत्रकार भी शामिल होंगे। इसके अलावा पूरे राज्य से भी जिला इकाइयों के सदस्यों को सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। 

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की महानगर कमेटी का सम्मेलन इसी माह.

आज की बैठक पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और पत्रकारों के लिए एक आक्समिकता निधि के गठन पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि यह तीनों मुद्दें अधिकांश पत्रकारों के लिए जरूरत है। कई अवसरों पर किसी पत्रकार अथवा उसके घर के किसी सदस्य की बीमारी में आक्समिकता निधि के अभाव में बहुत परेशानी होती है। यह निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में इन मुद्दों पर कोई ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की महानगर कमेटी का सम्मेलन इसी माह.

यूनियन की आज की इस बैठक में धर्मेंद्र गिरि, पुष्कर महतो, मनीष सिंह, जगदीश सिंह अमृत, अंकुर, अमरेश कुमार,वआकाश सिंह, चंदन सिन्हा, आयुष चौहान, रिंकू, अभिषेक सोनी, आशुतोष सिन्हा, प्रदीप ठाकुर, आमिर, अजय, मोहम्मद शाहिद खान, संदीप कुमार मिश्रा, रुपम, विनय मुर्मू, पार्थों दास, हेमंत सुत्रधार, सैयद फिरोज, अजय वर्मा,अजय कुमार और अजय कुमार वर्मा के अलावा यूनियन के प्रदेश पदाधिकारी प्रेदेश महासचिव शिव कुमार अग्रवाल एवं अन्य पत्रकार सदस्य मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow