जोहार रेस्टोरेंट में उत्पाद विभाग की छापेमारी, बीयर और अंग्रेजी शराब जब्त

सिमडेगा: जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को ठेठईटांगर मुख्य बाजार स्थित जोहार रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इस दौरान रेस्टोरेंट से 12 लीटर बीयर और पांच लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। विभाग ने शराब जब्त कर संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग को जोहार रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट की तलाशी ली, जहां से बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान बरामद शराब को जब्त कर लिया गया। वहीं, रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

परसुडीह मारपीट मामले में मानिक मलिक ने आरोपों को बताया गलत, उच्चस्तरीय जांच की मांग
जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला अब राजनीतिक…

रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, 29 टीमें दिखाएंगी दम
राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन, 432 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा; 26 अक्टूबर तक चलेगी प्रतियोगिता रांची। राजधानी रांची के खेलगांव स्थित सामुदायिक…
















