illegal-liquor-sale-disclosed-namkum-7944

नामकुम में अवैध शराब की बिक्री का खुलासा, 79.44 लीटर शराब जब्त

Share
Link copied
illegal-liquor-sale-disclosed-namkum-7944
illegal-liquor-sale-disclosed-namkum-7944

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब और बीयर बेचने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन दुकानों से कुल 173 बोतल और केन में रखी 79.44 लीटर शराब व बीयर बरामद की है। इनमें एक होटल और दो किराना दुकानें शामिल हैं।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नामकुम क्षेत्र के तुंजू, नचलदाग और बुतियो गांव में कुछ लोग अपनी दुकानों में अवैध रूप से विदेशी शराब रखकर बेच रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-प्रथम) के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस टीम ने सबसे पहले तुंजू के नचलदाग स्थित बजरंग महतो उर्फ हरिनाथ महतो के होटल में छापेमारी की। यहां से 53 बोतल अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। इसके बाद बुतियो गांव में शिव शंकर बड़ाईक और शिवा बड़ाईक की किराना दुकानों में तलाशी ली गई। पुलिस को दोनों दुकानों से भी बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर मिली। बरामद शराब से संबंधित वैध कागजात मांगने पर दुकानदार कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने मामले में बजरंग महतो उर्फ हरिनाथ महतो, शिव शंकर बड़ाईक और पंकज बड़ाईक को गिरफ्तार किया है। पंकज, शिव शंकर बड़ाईक का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान शिव शंकर बड़ाईक मौके से फरार हो गया था। हालांकि, प्रेस विज्ञप्ति में उसका नाम भी गिरफ्तार किए गए लोगों की सूची में शामिल है।

RKDF
advertisement

बरामद शराब में किंगफिशर और गॉडफादर बीयर के अलावा स्टर्लिंग रिजर्व बी7, आइकॉनिक व्हाइट, 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक एलीट और मैकडॉवेल्स ब्रांड की व्हिस्की शामिल हैं। पुलिस ने शराब जब्त कर नामकुम थाना कांड संख्या 274/26, दिनांक 3 अक्टूबर 2026 के तहत बीएनएस और उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही, इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।