man-arrested-stealing-womens-money-lassia

लसिया बाजार में महिलाओं के पैसे चोरी करने की आरोपी गिरफ्तार, ₹3,500 बरामद

Share
Link copied
man-arrested-stealing-womens-money-lassia
man-arrested-stealing-womens-money-lassia

सिमडेगा: लसिया बाजार में महिलाओं के पैसे चोरी करने के मामले में कोलेबिरा थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से ₹3,500 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार महिला की पहचान आभा बाई, पति दीपक राम, निवासी डोड़का चौरा, जशपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, गुमला जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लसिया बाजार में उसके और अन्य महिलाओं के पैसे चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर कोलेबिरा थाना में 2 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 67/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)/317(2) के तहत कार्रवाई शुरू की गई।

RKDF
advertisement

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोलेबिरा थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया और उसके पास से ₹3,500 बरामद किए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को दें।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।