simdega-police-arrest-permanent-warranty-goa

सिमडेगा पुलिस ने गोवा से स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, 2015 के हत्या मामले में था फरार

Share
Link copied
simdega-police-arrest-permanent-warranty-goa
simdega-police-arrest-permanent-warranty-goa

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गोवा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज सिंह (33) के रूप में हुई है। वह बानो थाना में वर्ष 2015 में दर्ज हत्या सहित अन्य धाराओं के मामले में न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के बाद से फरार चल रहा था।

Advertisment
Advertisment

शनिवार को प्रेस वार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर ईजी बागे ने बताया कि मनोज सिंह, स्व. रामेश्वर सिंह का पुत्र है और सिमडेगा जिले के महबुआंग थाना क्षेत्र के बुरुइरगी मरंगगड़ा गांव का रहने वाला है। वह वर्तमान में गोवा के साउथ गोवा जिले के वर्ना थाना क्षेत्र स्थित कंसुआ में रह रहा था।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, मनोज सिंह के खिलाफ बानो थाना कांड संख्या 26/2015 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 34 तथा डायन प्रथा अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी के लिए स्थायी वारंट जारी किया था।

Advertisment
Advertisment

फरार वारंटी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर उसके गोवा स्थित ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने गोवा पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

RKDF
advertisement

पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को 3 अक्टूबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। सिमडेगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।