भाजपा की 25 साल सेवा संकल्प यात्रा पहुंची गुमला, कमलपुर में हुआ स्वागत; टांगीनाथ धाम में किया दर्शन

निर्मल सिंह
गुमला: भाजपा के 25 साल सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक यात्रा शनिवार को गुमला जिले के जारी प्रखंड स्थित कमलपुर गांव पहुंची। यहां भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

कमलपुर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, गरीबों को राशन और सड़क निर्माण सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

कमलपुर में कार्यक्रम के बाद बाइक यात्रा डुमरी पहुंची। यहां यात्रियों ने टांगीनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया और जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद यात्रा लातेहार के लिए रवाना हो गई।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, समीर उरांव, दिनेश उरांव, जिलाध्यक्ष सागर उरांव और कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र लाल उरांव समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

लसिया बाजार में महिलाओं के पैसे चोरी करने की आरोपी गिरफ्तार, ₹3,500 बरामद
सिमडेगा: लसिया बाजार में महिलाओं के पैसे चोरी करने के मामले में कोलेबिरा थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।…

22 साल बाद वासेपुर गोलीकांड में आया फैसला, फहीम खान के घर AK-47 से हुई थी फायरिंग; तीन दोषियों को उम्रकैद
धनबाद। झारखंड के धनबाद में चर्चित वासेपुर गोलीकांड मामले में करीब 22 साल बाद अदालत ने फैसला सुनाया है। फहीम खान के…
















