होटल की पांचवीं मंजिल से कूदने वाले युवक की आज इलाज के लिए बाहर ले जाते वक्त हुई मौत.
दुमका, शौरभ सिन्हा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुमका : उपराजधानी दुमका में प्रेम प्रसंग के एक मामले ने सनसनी फैला दी है. देवघर के नावाडीह का रहने वाला निखिल शहर के बीचोबीच स्थित होटल अशोका में अपनी प्रेमिका के आने का इंतज़ार कर रहा था. मगर प्रेमिका की बेवफाई से परेशान होकर उसने अशोका होटल की 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी. वो गुस्से में था क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड बुलाने पर होटल में नहीं आई थी.
छात्र बंदरजोड़ी में चाचा के घर पर रहकर पढ़ाई करता था. वह जिला स्कूल में 11वीं का छात्र था. दुमका अस्पताल से निखिल को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर अस्पताल रेफर किया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से उसकी कमर की हड्डी पूरी तरह टूट गयी थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही।
















