14वीं JPSC केस में आज बड़ा फैसला? खियांग्ते समेत 9 आरोपियों की जमानत पर अदालत में सुनवाई

14वीं JPSC केस में आज बड़ा फैसला? खियांग्ते समेत 9 आरोपियों की जमानत पर अदालत में सुनवाई

रांची: 14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में बुधवार का दिन अहम है। मामले में आरोपी बनाए गए JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत नौ लोगों की जमानत याचिकाओं पर आज अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमानत के लिए अदालत पहुंचे आरोपियों में एल. खियांग्ते के अलावा अभय कुमार तिवारी, स्वेता गुप्ता, सुमन सौरव, मनोज कुमार, उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा, पवन कुमार सिंह और उमेश कुमार शामिल हैं।

इस मामले की जांच कर रही CID पहले ही कुछ आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर अदालत में केस डायरी पेश कर चुकी है। ऐसे में आज की सुनवाई में जांच एजेंसी के रिकॉर्ड और आरोपियों की ओर से रखे जाने वाले तर्क पर सबकी नजर रहेगी।

RKDF
advertisement

पूछताछ के बाद खियांग्ते की गिरफ्तारी

JPSC के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते से CID ने कई दिनों तक पूछताछ की थी। इसके बाद 10 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले जांच एजेंसी ने 22 जुलाई को अभय कुमार तिवारी को गोड्डा से पकड़ा था।

अभय तिवारी उस समय गोड्डा में खाद्य आपूर्ति विभाग में एमओ के पद पर तैनात था। जांच में उसका कनेक्शन TDPL से भी सामने आया है, जिसे ब्लैकलिस्टेड कंपनी बताया गया है। वह कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम कर चुका था। इसी अवधि में उसके JPSC-JSSC की कई परीक्षाएं पास करने का मामला भी जांच का हिस्सा है।

ट्रांसफर के बाद भी JPSC में बनी रहीं स्वेता गुप्ता

मामले में आरोपी स्वेता गुप्ता JPSC की परीक्षा नियंत्रक रह चुकी हैं। उनके विभागीय ट्रांसफर के बाद भी करीब दो महीने तक JPSC में बने रहने का मुद्दा जांच में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब अदालत में होने वाली सुनवाई से यह स्पष्ट होगा कि इन नौ आरोपियों को फिलहाल जमानत मिलती है या जांच पूरी होने तक उन्हें न्यायिक हिरासत में रहना होगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now