IMG 20240831 WA0000 scaled

टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा के कोर कमिटी का आवश्यक बैठक हुई

IMG 20240831 WA0002

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

(Totemic Kudmi/Kurmi Vikas Morcha)

रांची में टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा के कोर कमिटी का आवश्यक बैठक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार के अध्यता में रखा गया। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से कोर कमिटी सदस्य आमंत्रित किए गए थे। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि कुड़मी एस० टी० आंदोलन को और तेज किया जाएगा जिसके तहत संपूर्ण प्रदेश में कुल 11 स्थानों पर जिला स्तरीय कुड़मी/ कुरमी सम्मेलन किया जाएगा। यह सम्मेलन रांची मनोहरपुर, घाटशिला (धालभूमगढ़), रामगढ़, गिरिडीह बोकारो, धनबाद, चतरा, जामताड़ा, साहिबगंज और हजारीबाग में होगी, जिसमें प्रत्येक सम्मेलन का प्रभारी भी नियुक्त किया गया। कोर कमेटी द्वारा केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा कुड़मी एस० टी० मामले को संज्ञान में लेकर अविलंब पहल करने की मांग की गई। कोर कमेटी को संबोधित करते हुए समाज के अगुवा सह मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि झारखंड के कुड़मी जनजाति अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं। केंद्र सरकार यदि चाहती है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करना होगा ,ऐसा नहीं होने पर किसी कीमत में कुड़मी/कुरमी समाज झारखंड में भाजपा को स्वीकार नहीं करेगी……

JSCA करेगी झारखंड T-20 महिला क्रिकेट का आगाज.

अभी भी समय है केंद्र सरकार कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करे और राज्य की सत्ता हासिल करें । श्रीमान ओहदार ने कहा कि भाजपा किसी भी बड़े नेता को अपने पहले में लेकर आए किंतु कुड़मी के बिना झारखंड के सत्ता में नहीं आ सकती है। यदि कुड़मीयों का अनदेखा हुआ तो आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को 20 सीट से ज्यादा जितने नहीं दिया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कोषाध्यक्ष सखीचंद महतो, दानिसिंह महतो, सपन कुमार महतो, सुषमा देवी, थानेश्वर महतो, अशोक महतो,रामचन्द्र महतो, मुरलीधर महतो,महेंद्र महतो, रूपलाल महतो, शशिरंजन महतो, झारखंड आंदोलनकारी हरिशंकर महतो, सोनालाल महतो, डब्लू महतो, अघनुराम महतो, रघुनाथ महतो, अधि०जितेन्द्र महतो, खुदीराम महतो, भुषण महतो, भवतारण महतो, अमरू महतो, नागेश्वर महतो,रवि महतो,सनोज महतो, रावंती देवी, रविता देवी, देवनारायण महतो, अनुप कुमार सहित समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

Share via
Send this to a friend