20210315 170525

पांच मिलियन व्‍यूज के साथ वायरल हुआ यश कुमार की फिल्‍म ‘दामाद जी किराए पर है’ का ट्रेलर.

भोजीवुड के चर्चित अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ का ट्रेलर आउट कर दिया गया है, जो रिलीज के बाद एक रिकॉर्ड की ओर लगातार बढ़ रहा है। यह भोजपुरी की पहली ऐसी फिल्‍म हो गई है, जिसका ट्रेलर रिलीज के महज 24 दिनों में पांच मिलियन व्‍यूज के आंकड़े को पार कर चुकी है। अब तक इस ट्रेलर को 5,555,060 व्‍यूज मिल चुके हैं। दर्शक यश की इस फिल्‍म के ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यश कुमार, शिविका दीवान और श्रद्धा यादव स्‍टारर फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ कांट्रेक्‍ट मैरेज पर बनी फिल्‍म है। इसमें यश कुमार का किरदार गांव के सीधे सादे परिवार के लड़का का है, जिसकी शादी उस लड़की से कर दी जाती है, जिसका लाइफ स्‍टाइल शहर में बिगड़ैल वाला होता है। इस किरदार में शिविका दीवान नजर आ रही हैं, जो शादी के लिए कांट्रेक्‍ट मैरेज के शर्त पर तैयार होती हैं। दोनों की शादी तो हो जाती है, लेकिन यश कुमार के साथ शिविका का व्‍यवहार बेहद खराब रहता है। फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे यश उनके दिल में जगह बनाने में कामयाब होते हैं। मगर तब तक यश दूसरी शादी का फैसला कर लेते हैं। फिर क्‍लाइमेक्‍स में जो होने वाला है, उसके लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी।

आपको बता दें कि अजय श्रीवास्‍तव प्रोडक्‍शन एंड पंकज सिने इंटरटेंमेंट की फिल्म ‘दामाद जी किराए पर है’ के निर्देशक अजय श्रीवास्‍तव हैं। निर्माता शारद श्रीवास्‍तव और अजय श्रीवास्‍तव हैं। फिल्म में म्‍यूजिक छोटे बाबा का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा – सर्वेश कश्यप फिल्‍म में यश कुमार, शिविका दीवान, श्रद्धा यादव के साथ ऋतु पांडेय, शरद श्रीवास्‍तव भी मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाले हैं। डीओपी मनोज सिंह का है। सिंगर आलोक कुमार, छोटे बाबा, प्रियंका सिंह, नीलकमल, पमिला सिंह हैं और लिरिक्‍स अशोक कुमार दीप, राजेश मिश्रा व सुमित सिंह चंद्रवंशी का है। कोरियोग्राफर रामदेवन हैं।

Share via
Share via