20210315 170810

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों से हुए लूट की घटना का पुलिस नें किया उदभेदन.

जामताड़ा : ग्राहक सेवा केंद्र के संचालकों से हुए लूट की घटनाओं का जामताड़ा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस घटना में शामिल दो अपराधकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए 55 हजार रुपए के अलावे मोटरसाइकिल मोबाइल वगैरह बरामद करने में सफलता पाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार दो आरोपी पलटन मंडल और सफ़रुद्दीन अंसारी जामताड़ा जिले के रहनेवाले हैं जिन्होंने पिछले दिनों पबिया के सीएसपी संचालक पवन मंडल से 2 लाख 70 हजार रुपए लूट लिए थे। घटना के बाद जिले के एसपी दीपक सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया था और एसआईटी के कार्रवाई के बाद दोनों की गिरफ्तारी हो पाई है। जिले के एसपी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि लूट की घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Send this to a friend