जालियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.
रामगढ़ : मेन रोड स्थित भाकपा माले कार्यालय में 13 अप्रैल को रामगढ़ प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड हीरा गोप की उपस्थिति में रामगढ़ प्रखंड कमेटी के सचिव कॉमरेड लक्ष्मण बेदिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक शुरुआत होने से पूर्व जालियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों के प्रति 1 मिनट का श्रद्धांजलि के साथ बैठक की शुरुआत की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक में आगामी 15- 16 मई को रामगढ़ में आयोजित भाकपा माले का राज्य सम्मेलन की सफलता के लिए गहन विचार विमर्श करते हुए निर्णय लिया गया। पार्टी ब्रांचों को सुदृढ़ करने के साथ प्रखंड के विभिन्न गांवों ,टोलो ,मोहल्लों में सघन रूप से प्रचार प्रसार का अभियान चलाकर आम जनता से सहयोग की अपील करेंगे। साथ ही साथ दीवाल लेखन एंव ग्राम मीटिंग आयोजित की जाएगी।
आज की बैठक में कॉमरेड सरयू बेदिया, सुरेश बेदिया, बिजेंदर प्रसाद राजू, विश्वकर्मा, चंद्रिका राम, लालदेव करमाली, लाल कुमार बेदिया, रशीद अंसारी, करमचंद उरांव, फूलचंद बेदिया, खिलेश्वर बेदिया, शैलेन्द्र बेदिया, गणेश बेदिया, कामेश्वर महतो, छोटन मुंडा, लाला बेदिया, लाल मोहन मुंडा, देवनारायण बेदिया आदि उपस्थित थे।
आकाश/अशोक रामगढ़

















