20251203 140828

परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

रांची : परमवीर चक्र से सम्मानित वीर सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर आज रांची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने अल्बर्ट एक्का चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि “लांस नायक अल्बर्ट एक्का का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में गंगासागर (बांग्लादेश) क्षेत्र में उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए दुश्मन के बंकरों को नेस्तनाबूद कर देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। उनका यह बलिदान आज भी युवाओं और देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा कि अल्बर्ट एक्का की वीरगाथा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और त्याग की भावना से ओत-प्रोत करती रहेगी। राष्ट्र उनकी बहादुरी को सदा कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करेगा।

गौरतलब है कि झारखंड के गुमला जिला निवासी लांस नायक अल्बर्ट एक्का को 1971 के युद्ध में असाधारण वीरता के लिए मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च युद्धकालीन सम्मान ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था। रांची का प्रमुख चौक भी उनके नाम पर ‘अल्बर्ट एक्का चौक’ के नाम से जाना जाता है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Share via
Share via