20210322 082841

डांडी में डूबने से दो सगे चचेरे भाई की मौत, गांव में मातम.

गिरिडीह : गिरिडीह के बिरनी के गादी में रविवार दोपहर लगभग दो बजे को घर के बगल खेत मे बना डांडी में शंकर पँडित का आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार व रंजीत पंडित का दस वर्षीय पुत्र रामप्रवेश कुमार पँडित नहाने के क्रम डूबने से मौत हो गई। दोनों सगे चचेरे भाई है। प्रिंस यूकेजी और रामप्रवेश दूसरा कक्षा के एक निजी स्कूल के छात्र है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जाता है कि मृतक बालक की माँ व गांव के अन्य लोगो के साथ बच्चे भी उस डांडी में स्नान कर रहे थे। अचानक प्रिंस व रामप्रवेश एक साथ डांडी के गहरे पानी मे डूब गया। मृतक बालक की मां ने हल्ला करते हुए बच्चे को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास की लेकिन निकाल नही सकी। हल्ला सुन ग्रामीणों दौड़कर डांडी के पास पहुंच दोने बच्चे को बेहोश हालत में बाहर निकाला। दोनों बालक बेहोशी हालत में परिजनों ने गिरिडीह एक निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने देखते ही दोनों बालक को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजन दोनों बच्चों का शव घर ले गए। बालक का शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

ग्रामीणों की भीड़ भी दोनों बच्चों के घर जुटी। पूरे गांव में मातम छा गया। दोनों बालक के पिता बाहर महानगरों ने मजदूरी करने गए है। घटना की सूचना बिरनी थाना को नही दिया है। घर मे दोनों बालक के पिता नही रहने के कारण स्वजन शव को पोस्टमार्डम कराने के लिए कोई ठोस निर्णय नही ले सके है। पंचायत के समाजसेवी अजय सिंह को घटना की सूचना मिलते ही उनके घर पहुंचकर स्वजन को सांत्वना दी। और श्री सिंह ने मृतक बालक के स्वजन के लिए उपायुक्त से मुआवजा की मांग किया है।

Share via
Share via