कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड में दो और अपराधी गिरफ्तार, अब तक आठ जेल भेजे गए
रांची : कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड मामले में हिंदपीढ़ी पुलिस ने दो और अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान मोहम्मद फैजान अहमद उर्फ लोढ़ा अहमद, पिता-मोहम्मद नेहाल, निवासी-नदी ग्राउंड, तंजीम नगर, आदिवासी मैदान के पास, हिंदपीढ़ी और अथार तौहीद, पिता-इशारादुल जमान, निवासी-मदीना मस्जिद के पास, लेह कोठी रोड, भट्टी चौक, हिंदपीढ़ी के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि इस हत्याकांड मामले में अब तक मुख्य अपराधी सहित कुल आठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने इससे पहले छह अपराधियों को गिरफ्तार किया था। डीएसपी ने कहा कि कुरकुरे हत्याकांड में शामिल अपराधियों के साथ-साथ उन्हें पनाह या संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की जांच और कार्रवाई अभी भी जारी है। इस मामले में आगे की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

















