unidentified-woman-found-unconscious-simdega-police

बेहोशी की हालत में मिली अज्ञात महिला, सिमडेगा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Share
Link copied
unidentified-woman-found-unconscious-simdega-police
unidentified-woman-found-unconscious-simdega-police

सिमडेगा: सिमडेगा जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र के कुर्लोडीपा में 27 अक्टूबर को एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में मिली। सूचना मिलने पर बांसजोर ओपी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीरमित्रापुर पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 55 वर्ष है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय वार्ड सदस्य के सहयोग से सरकारी वाहन से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।