20250914 185927

विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा की अनूठी कार्यशैली, देर रात तक जनता की सेवा में सक्रिय

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा के युवा विधायक भूषण बाड़ा और जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा अपनी अनूठी कार्यशैली से जनता के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। जहाँ अक्सर नेताओं को केवल चुनावी मौसम में ही जनता के बीच देखा जाता है, वहीं ये दोनों जनप्रतिनिधि हर दिन, दिन-रात क्षेत्र में जनता की सेवा में सक्रिय रहते हैं। शनिवार की देर रात भी विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा केरसई और शहर के खीजरी खास गाँव पहुँचे, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

खीजरी खास गाँव में विधायक के पहुँचते ही ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान फादर एडमोन बड़ा, 20 सूत्री अध्यक्ष सिलबेस्टर बघवार, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, शोभेन तिग्गा, जुली लुगुन, सुचिता तिर्की समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक भूषण बाड़ा ने कहा, “मेरा राजनीति में आने का मकसद केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। मैं यहाँ वोट लेने नहीं, बल्कि आपके बीच का बेटा बनकर आया हूँ। शिक्षा, सड़क, पानी और बिजली जैसे मुद्दों पर लगातार काम हो रहा है। आपका विश्वास ही मेरी असली ताक़त है।”

संगठन को मजबूत करने पर जोर

केरसई में विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने और जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने की अपील की।

जोसिमा खाखा: जनता की सेवा पहली प्राथमिकता

जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा, “जनता की सेवा हमारी पहली प्राथमिकता है। विधायक भूषण बाड़ा सत्ता का सुख भोगने नहीं, बल्कि जनता के साथ रहकर उनकी समस्याओं को दूर करने आए हैं। पंचायत स्तर पर योजनाओं को तेजी से लागू करना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और महिलाओं को सशक्त बनाना कांग्रेस पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है।”

ग्रामीणों ने की सराहना

ग्रामीणों ने विधायक और जिप सदस्य की इस पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि देर रात तक जनता के बीच मौजूद रहना यह साबित करता है कि दोनों जनप्रतिनिधि क्षेत्र की भलाई के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। ग्रामीणों ने उनके इस सक्रिय और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को सिमडेगा के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

Share via
Share via