cm

UP और Bihar के लोगो ने लुटा है झारखण्ड को, गुपचुप, लिट्टी चोखा बनाने आते है और बड़े बड़े मकान बना लेते है

UP और Bihar

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Prerna  Chourasia

Drishti  Now  Ranchi

चाईबासा में खतियानी  जोहार यात्रा के बीच में हजारों की भीड़ उमड़ी थी जिसके बीच  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा यूपी और बिहार के लोगों ने झारखंड को लूटा है यह लोग यह चुपचाप गुपचुप लिट्टी चोखा बनाने के लिए आते हैं लेकिन कुछ दिन बाद यहां पर वह बड़े बड़े मकान बना लेते हैं |हमारे लोग सिर्फ  शोषित होते हैं आदिवासी मूलवासी अच्छे पदों पर नहीं होते| यहां के जेलों में सबसे अधिक आदिवासी दलित और अल्पसंख्यक है |यहां के लोगों को बोका समझ रखा है |इसी बीच उन्होंने कहा लेकिन हम लोग बोका  नहीं है हम लोग बोका  बनाएंगे झारखंड में जो 1932 खतियान की बात करेंगे वही झारखंडी कहलाएंगे। यह सारी बातें मुख्यमंत्री ने मंगलवार को खतियानी जोहार यात्रा में कहा था|

काम ना करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित समीक्षा बैठक में सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले की कई योजनाओं की समीक्षा की| बैठक  में मुख्यमंत्री ने गुदड़ी  व बंदगांव प्रखंड क्षेत्र में ममता वाहन नियमित रूप से चलाने की बात कही सीएम ने कहा कि दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का खाका तैयार करे। अन्यथा संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी|

 भाजपा के राज्य में झारखंडी ऊपर सिर्फ शोषण हुआ है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड को बेवकूफ बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है झारखंड में सबसे अधिक दिनों तक भाजपा ने राज किया |लेकिन उसके राज में झारखंडियों का सिर्फ  शोषण हुआ है| इसका विकास नहीं किया |  वीर  शहीदों के बलिदान के बाद झारखंड राज्य मिला है इसका सम्मान हम सभी झारखंडियों को करना चाहिए भाजपा सरकार ने यंहा  के आंगनबाड़ी पारा शिक्षकों का शोषण किया है|

कोलाहल के विकास को नहीं रोक सकता है कोई बादल पत्रलेख

मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि कोलाहल  की धरती को एक युवा मंत्री मिला है भविष्य में यहां का विकास कोई नहीं रोक सकता है इस दौरान मंत्री जोभा मांझी  ने भी कई कल्याणकारी योजनाओं की बात कही मौके पर पश्चिमी सिंहभूम झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरावं , सदर चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा , खरसावां के विधायक कृष्णा गागराई  मंझ गांव   के विधायक नीरज पूर्ति ने भी अपने विचार रखे|

Share via
Share via