IND vs  NZ T20 मैच सीरीज शुरू,दोनों टीमें आज पहुंचेगी रांची : कल करेंगी प्रैक्टिस

Share
Link copied

IND vs  NZ T20

Prerna  Chourasia

Drishti  Now  Ranchi

इंदौर में तीसरे वनडे मैच के बाद भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है, जिसका पहला मैच 27 जनवरी को रांची में खेला जाएगा। दोनों टीमें आज रांची पहुंच जाएंगी। एयरपोर्ट से दोनों टीमें सीधे होटल रेडिसन ब्लू पहुंचेगी। दोनों टीमें गुरुवार को प्रैक्टिस करेंगी। न्यूजीलैंड का जेएससीए ग्राउंड पर यह दूसरा टी20 मुकाबला होगा। पहले मैच में उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भारत ने इस ग्राउंड पर खेले अपने तीनों मुकाबले जीते हैं।

टी20 सीरीज में भारत का नेतृत्व हार्दिक पांड्या करेंगे। रोहित और विराट कोहली को आराम दिया गया है। झारखंड रणजी के खिलाड़ी ईशान किशन को टी20 में ओपनिंग का मौका मिल सकता है। हालांकि टीम मैनेजमेंट लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे पृथ्वी शॉ को भी बतौर ओपनर उतार सकता है। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में बतौर ओपनर ईशान किशन ने शानदार 93 रनों की पारी खेली थी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow