BJP State President Aditya Sahu expressed grief over the demise of Sukhdev Mahto, a *kar sevak* of the Shri Ram Janmabhoomi movement.

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया शोक

BJP State President Aditya Sahu expressed grief over the demise of Sukhdev Mahto, a *kar sevak* of the Shri Ram Janmabhoomi movement.
BJP State President Aditya Sahu expressed grief over the demise of Sukhdev Mahto, a *kar sevak* of the Shri Ram Janmabhoomi movement.

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के समर्पित कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड स्थित कमता गांव में उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, सुखदेव महतो लंबे समय से अस्वस्थ थे। वे अयोध्या में रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान सक्रिय रूप से जुड़े रहे और आंदोलन के दौरान जेल भी गए थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

इस दौरान आदित्य साहू ने कहा कि स्वर्गीय सुखदेव महतो का जीवन राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उनका योगदान और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति तथा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील उरांव समेत भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now