20260319 102313

गाजियाबाद: ISI के लिए जासूसी रैकेट का पर्दाफाश।, 6 गिरफ्तार; बड़े शहरों में आतंकी हमले की साजिश का खुलासा

गाजियाबाद : गाजियाबाद की कौशांबी थाना पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला गैंग लीडर भी शामिल है। इन आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वे देश के संवेदनशील ठिकानों जैसे रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन और सैन्य क्षेत्रों पर सोलर-पावर्ड CCTV कैमरे लगाकर रीयल-टाइम जानकारी ISI को भेज रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने इनके पास से कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें पाकिस्तान कंट्री कोड वाले नंबरों से चैटिंग, संदिग्ध वीडियो और लोकेशन डेटा मिला है। मुख्य आरोपी सुहेल ने अन्य युवकों को पैसे के लालच में फंसाकर यह काम करवाया था। एक कैमरा दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर भी लगाया गया था, जिसका एक्सेस सीधे ISI एजेंट को दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि दिल्ली धमाके जैसी बड़ी आतंकी घटनाओं की साजिश रची जा रही थी। वे मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और कर्नाटक के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और आर्मी क्षेत्रों की जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। प्लान था कि 50 से अधिक संवेदनशील ठिकानों पर छिपे हुए सोलर CCTV लगाकर हमलों की तैयारी की जाए।

गिरफ्तारी के बाद IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो), UP ATS और दिल्ली स्पेशल सेल मिलकर पूछताछ कर रही हैं। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े 14 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनकी जांच जारी है।

Share via
Share via