police arrest accused

जमशेदपुर : साकची टिन शेड फल मंडी में फल के दाम को लेकर बवाल, मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमशेदपुर के साकची टिन शेड फल मंडी में फल की कीमत को लेकर हुए विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपी मो. फहीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

police arrest accused

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी / जमशेदपुर 

जमशेदपुर: शहर के साकची टिन शेड फल मंडी में शुक्रवार सुबह फल की कीमत को लेकर फल व्यवसायी और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, दुकान में रखे फल सड़क पर फेंकने तथा जान से मारने की कोशिश के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साकची थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धार दबोचा।

दुमका में पूर्व आप्त सचिव के भतीजे के घर वन विभाग की छापेमारी, घंटों चला सर्च अभियान

पुलिस के अनुसार, मानगो शंकोसाई रोड नंबर-1 निवासी फल व्यवसायी राकेश केशरी अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान धातकीडीह रेडियो मैदान निवासी मो. फहीम दुकान पर पहुंचा और फलों का भाव पूछने के बाद कुछ देर में वापस लौटकर कीमत को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखे फल सड़क पर फेंक दिए।

RKDF
Adv

दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कर्मचारी असद हुसैन के साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार, उसने असद का गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे कर्मचारी माधव चातर को भी आरोपी ने सड़क पर घसीटते हुए लात-घूंसों से पीटा। घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

21 दिन की भूख हड़ताल के बाद अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर हल्का तनाव

मारपीट में घायल असद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं।घटना की लिखित शिकायत साकची थाना में दर्ज कराई गई। इसी बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. फहीम को साकची टिन शेड मंडी से गिरफ्तार कर लिया।

किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता, दलहन-मिलेट खेती और पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा: हेमंत सोरेन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को मंडी लेकर पहुंची, जहां उसकी पहचान कराई गई। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़कर फल व्यवसायियों से माफी मांगता दिखाई दिया और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं करने की बात कही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में दर्ज शिकायत, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now