Forest Department raids former private secretary's nephew's house in Dumka; search operation lasts for hours.

दुमका में पूर्व आप्त सचिव के भतीजे के घर वन विभाग की छापेमारी, घंटों चला सर्च अभियान

Forest Department raids former private secretary's nephew's house in Dumka; search operation lasts for hours.
Forest Department raids former private secretary’s nephew’s house in Dumka; search operation lasts for hours.

दुमका: जिले के महुआडंगाल इलाके में शनिवार सुबह वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक घर पर छापेमारी कर सर्च अभियान चलाया। यह कार्रवाई सांसद शिबू सोरेन के पूर्व आप्त सचिव विवेक राउत के भतीजे पंकज राउत के घर पर की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में 20 से 25 फॉरेस्ट गार्ड, महिला पुलिसकर्मी, नगर थाना तथा मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम शामिल थी। अधिकारियों ने घर के भीतर विस्तृत तलाशी अभियान चलाया और विभिन्न पहलुओं की जांच की।

RKDF
Adv

छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सर्च अभियान समाप्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से लिखित रूप में यह स्पष्ट करने की मांग की कि जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु या सामग्री बरामद हुई है या नहीं।

हालांकि, वन विभाग और पुलिस की ओर से छापेमारी के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल विभागीय अधिकारियों की ओर से जांच जारी रहने की बात कही जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now