20210222 192534

घटिया आरईओ सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रोका.

सिमडेगा : आरईओ विभाग द्वारा ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य मे घटिया कार्य का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोक दिया। ठेठईटागंर प्रखंड के कसडेगा में ग्रामीणो ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए सड़क निर्माण कार्य का विरोध करते हुए रोक दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा के कसडेगा पतराटोली में आरईओ विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत डेढ़ किलोमीटर का सड़क निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन घटिया निर्माण होता देख ग्रामीणो ने कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की को इसकी सुचना दी। दिलीप निर्माण स्थल पर निरिक्षण किए। इसके बाद वे भी कार्य की गुणवत्ता देख ग्रामीणो का साथ देते हुए कार्य को बंद कराया। उन्होंने कहा कि डस्ट के उपर कालीकरण कर दिया जा रहा है। साथ हीं क्वालिटी मेंनटेन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सड़क का क्या फायदा जो चलते हीं उखड़ जाए। उन्होंने कहा कि विभाग के वरिय पदाधिकारी स्वयं आकर डीपीआर के अनुरूप इसका निर्माण देखें। उन्होंने कहा कि विभाग गुणवत्ता पूर्ण सड़क का निर्माण करे। तभी कार्य करने दिया जाएगा।

आरईओ विभाग के कार्यपालक अभियंता उपेन्द्र शर्मा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीएमजेएसवाई के गुणवत्ता की माॅनिटरिंग खुद भारत सरकार के विंग के द्वारा होती है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अगर कुछ कमी है तो उसे सुधार कर कार्य करवाया जाएगा।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

Share via
Share via