फिरौती नहीं मिलने पर विश्वनाथ यादव की हुई हत्या.
पलामू, अरुनिष सिंह.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पलामू : चतरा-पलामू सीमा पर पांकी थाना क्षेत्र के द्वारिका-केकरगढ़ पथ मे लंबीटांड़ पर नदी के किनारे गड्ढे से कल देर शाम एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ जिसकी पहचान विश्वासनाथ यादव के रूप में हुई। इलाका अतिनक्सल प्रभावित है। लंबीटांड़ से कुछ दूरी पर स्थित मतनाग से एक सप्ताह पहले एक किसान का अपहरण हुआ था। अपहर्ताओं ने 10 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। इधर कल पाँकी थाना क्षेत्र के लंबिटाड़ स्थित ट्रेंच के गढे से 7 दिन बाद अपह्रत विश्वनाथ यादव का शव मिला। जिसकी सूचना मिलने के मजिस्ट्रेट सह पाँकी बीडीओ सह सीओ मनोज कुमार डीएसपी अनूप बड़ाइक थाना प्रभारी जेके रमन के मौजूदगी में शव को निकाला गया।
शव निकालने के बाद परिजनों ने शव को पहचान कर ली है। पुलिस घटनास्थल से एक देशी पिस्टल भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा बताया गया की शव 4 से 5 दिन का है शव मिलने के बाद आज मृतक के बेटे के द्वारा एक ऑडियो वायरल किया जा रहा है इसमें साफ साफ कहा गया है कि अगर पैसा नहीं दोगे तो तुम्हारे पिता को मार देंगे हम नया पार्टी हैं। बेटे से 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी, इसके बाद बहुत की गिड़गिड़ाने के बाद वे लोग 8 लाख पर उसे छोड़ने के लिए तैयार हुए थे लेकिन उसकी बेबसी या मजबूरी कहिए पैसे का इंतजाम नहीं हो पाया और उसके पिता की जान चली गई।

















