20210313 150409

शहर के प्रसिद्ध सब्जी व्यवसाई के माता के निधन पर शोक की लहर.

सिमडेगा : शहर के प्रसिद्ध सब्जी व्यवसाई के माता के निधन पर लोगों में शोक । कुंज नगर निवासी सीता देवी उम्र 80 वर्ष के तीन पुत्रों में सतनारायण प्रसाद हरिप्रसाद व भरत प्रसाद की पहचान शहर के प्रसिद्ध सब्जी व्यवसाई के रूप में होती है। शुक्रवार देर रात शांति भवन हॉस्पिटल वीरू में सीता देवी 80 वर्ष ने अंतिम सांस ली। शनिवार को पूरे धूमधाम के साथ अंतिम शोभायात्रा शंख नदी के लिए निकाली गई। इस दौरान लावा फूल व पैसे फेंके जाने के कारण एन एच-143 पर कुछ देर के लिये जाम से लगती चली गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पैसा चुनने के पीछे लोगों में धारणा है कि इन पैसे से ताबीज बना देने पर छोटे बच्चों को नजर वह बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है वही कुछ लोग इस पैसे को शुभ मानकर निशानी के तौर पर भी रखते हैं। वही हकीकत तो यह थी कि पैसा तो आखिर पैसा है जिससे कुछ का आवश्यक बुनियादी समस्या का समाधान हो जाए। जिसे चुनने के लिए वे रोड मे लगे रहे। वही लोगों में चर्चा का विषय बना मां की निधन पर भरत प्रसाद ने गरीब लाचारों के बीच साड़ियों वस्त्र का वितरण किया। जिसे लेने के लिए गरीब व लाचार असहयोग की भीड़ उमड़ पड़ी वस्त्र लेने के बाद महिला और लाचार होने भरत प्रसाद को दुआएं देते हुए उनकी मां को शांति मिले इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Share via
Share via