kali

Weather Report:-झारखण्ड में मौसन ने बदला मिजाज 30 और 31 मई को तेज और खतरनाक आंधी की आशंका

Weather Report

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

झारखंड में बदले मौसम के मिजाज ने थोड़ी राहत दी है लेकिन तापमान में कोई खास असर नहीं पड़ा है। अब मौसम विभाग ने 30 और 31 मई को आंधी और पारिश की संभावना जाहिर की है, इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। झारखंड के मौसम का मिजाज पिछले सप्ताह से ही बदला है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और आंधी ने भारी नुकसान किया है, कई जिलों में जमकर बारिश भी हुई है।

तेज आंधी, वज्रपात और बारिश का खतरा

अब कल और परसो 30 और 31 मई को भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसकी संभावना जाहिर करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जगहों पर सबसे ज्यादा खतरा हैं उनमें राज्य के उत्तर-पूर्व का हिस्सा शामिल हैं इनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, दक्षिणी भाग के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य के मध्य हिस्से जिसमें राजधानी के साथ- साथ बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ आथे हैं यहां वज्रपता की संभावना जाहिर की गयी है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार भी 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है। 31 मई के बाद एक बार फिर गर्मी सतायेगी।

31 मई के बाद से फिर चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 31 मई के बाद अगले पांच दिनों तक तापमान में 5 डिग्री तक बढ़त आ सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को रांची सहित आसपास के जिलों में तेज आंधी और बारिश की वजह से काफी परेशआनी हुई। झारखंड में मानसूनइस साल देरी से प्रवेश करेगा लेकिन मानसून से पहले मौसम की आंख मिचौली जारी है। बदलते मौसम और बढ़ता वज्रपात और आंधी का खतरा मानसून से पहले लोगों को सतर्क कर रहा है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Send this to a friend