पत्नी ने पति पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड अंतर्गत गिरदा ओपी क्षेत्र के गेनमेर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब पीने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक पत्नी ने अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे पति गंभीर रूप से झुलस गया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित मनोज सिंह गुरुवार शाम खेत में टमाटर की रोपाई करने के बाद इन्द टांड़ के पास बैठकर शराब पी रहे थे। उनकी पत्नी ने बार-बार फोन कर उन्हें घर आने को कहा, लेकिन मनोज ने उनकी बात को अनदेखा कर दिया। इससे नाराज होकर पत्नी इन्द टांड़ पहुंची और पति से विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर पत्नी ने वहां रखे पेट्रोल को मनोज पर उड़ेल दिया और आग लगा दी।
घटना में मनोज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उन्हें तुरंत राउरकेला के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चर्चा है और लोग स्तब्ध हैं।

















