winter session : झारखण्ड विधानसभा से BJP के दो विधायक भानु प्रताप साही और विरंचि नारायण शीतकालीन सत्र से निलंबित रोजगार के मुद्दे पर कर रहे थे
winter session : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी बीजेपी विधायकों का सदन में हंगामा जारी रहा. इस बीच स्पीकर ने गुस्साकर बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही और बिरंची नारायण को पूरे विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया. मार्शल विधायकों को टांग कर सदन से बाहर ले गये. दोनों सदन में लगातार हंगामा कर रहे थे. जिसके बाद स्पीकर गुस्सा गये और कहा कि इन दोनों विधायकों को बाहर निकालो. वहीं जेपी पटेल को भी सदन से निकाल दिया गया है. उन्हें निलंबित करने का आदेश नहीं दिया गया है. दोनों विधायकों को निलंबित करने के कारण बीजेपी ने सदन का बहिष्कार किया. सारे विधायक सदन से बाहर निकल गये. इस बीच सदन में प्रश्नकाल चलता रहा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
















