20201230 152225

नव वर्ष के आगमन को लेकर उपायुक्त ने विधि-व्यवस्था व सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर बाबा मंदिर का किया निरीक्षण.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर : नव वर्ष के आगमन को लेकर आज दिनांक-30.12.2020 उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर मास्क लगाने वाले श्रद्धालुओं को प्रोत्साहित करते हुए प्रांगण में उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं व पुरोहित समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ऐसे में अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है। यदि आप ऐसा नहीं कर सके तो फिर न केवल आप कोरोना की चपेट में आ सकते हो, वरन अन्य दूसरे लोग भी आपके संपर्क में आने से कोरोना प्रभावित हो सकते हैं।

निरीक्षण के क्रम उपायुक्त ने बाबा मंदिर प्रभारी को दिये आवश्यक व उचित निर्देशा-निर्देश
इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण करते हुए बाबा मंदिर प्रभारी श्री दिनेश कुमार यादव को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ हीं आने वाले नववर्ष व बसंत पंचमी को लेकर श्रद्धालुओं को हर संभव आवश्यक सुविधा के अलावा स्वास्थ्य-व्यवस्था व कोविड नियमों के अनुपालन को पूर्ण रूप से मंदिर प्रांगण में लागू करने का निदेश दिया गया। साथ हीं उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि आने वाले दिनों में नववर्ष, बसंत पंचमी, महाशिवरात्री को लेकर देवतुल्य श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों के साथ मास्क की अनिवार्यता मंदिर प्रांगण में पूर्ण रूप से लागू हो, ताकि सभी की बेहतरी का ख्याल रखा जा सके। सबसे महत्वपूर्ण आने वाले पर्व त्यौंहारों को देखते हुए बाबा मंदिर प्रभारी को निदेशित किया गया कि कोविड नियमों के अनुपालन के साथ बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु क्यू काॅम्प्लेक्स के हाॅलों में स्पाईरल की व्यवस्था, सभी शौचालय की सफाई, पेयजल की दुरूस्थ व्यवस्था के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि आने वाले श्रद्धालु बाबा का जलार्पण के पश्चात एक सुखद अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रास्थान करें।

देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा है सर्वोपरि : उपायुक्त.
निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने बाबा मंदिर कार्यालय में बैठक कर मंदिर में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, मंदिर कर्मियों को निदेशित किया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देवतुल्य श्रद्धालुओं के साथ आप सभी अपने स्वास्थ्य का भी बेहतर ख्याल रखें। साथ हीं समय-समय पर कोरोना जांच भी करवाते रहें। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से बात चीत करते हुए उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि नव वर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बाबा मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4ः00 बजे से संध्या 4ः00 बजे तक खोला जायेगा।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिनेश यादव, संबंधित दंडाधिकारी, प्रबंधक रमेश परिहस्त एवं मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे।

Share via
Share via