महिला दिहाड़ी श्रमिकों को मिला आशियाना.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निदेश के बाद काम की तलाश में राजधानी आने वाली महिला श्रमिकों को आशियाना उपलब्ध कराने की पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री को उपायुक्त रांची ने अवगत कराया कि रांची नगर निगम को मामले की गंभीरता से अवगत कराते हुए, आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आग्रह किया है। जल्द ही, इन महिलाओं के लिए नजदीक के रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही आमजनों को भी रैन बसेरा की उपलब्धता से अवगत कराया जा रहा है।

फुटपाथ पर सोने की मिली जानकारी
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि आसपास के गांव से रांची काम करने वाली महिला श्रमिक रात में फुटपाथ पर सोने को विवश हैं। ये अपने साथ झोले में कपड़ा लेकर आतीं हैं, ताकि काम न मिले तो रात फुटपाथ पर गुजार कर अगले दिन काम की तलाश कर सके। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची को महिला श्रमिकों के लिए रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था और इन केंद्रों का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निदेश दिया था। ताकि आम जन इन सुविधाओं का फायदा ले सकें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now