Picsart 26 04 09 12 25 53 949

आदित्यपुर में बेजुबानों को खाना खिलाने पर महिला की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आदित्यपुर में बेजुबानों को खाना खिलाने पर महिला की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Picsart 26 04 09 12 25 53 949

सरायकेला-खरसावां: झारखंड के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटिया बस्ती कुंज विहार में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ स्ट्रीट डॉग्स (आवारा कुत्तों) को खाना खिलाने जैसी छोटी सी बात पर एक महिला के साथ दिनदहाड़े बेरहमी से मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता संजू कुमारी वर्मा  अपने घर के समीप स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिला रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद शशांक सिंह  नामक युवक ने इसका विरोध किया। विवाद तब बढ़ गया जब युवक के मना करने के बावजूद महिला ने कुत्तों को भोजन देना बंद नहीं किया। आवेश में आकर आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल

घटना के बाद पीड़िता ने आदित्यपुर थाने में न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि, पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं:
हिरासत के बजाय काउंटर केस :चर्चा है कि आरोपी युवक थाने पहुँचा था, लेकिन उसे गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस काउंटर केस दर्ज करने की तैयारी में है।

साक्ष्य के बावजूद देरी: सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो स्पष्ट होने के बाद भी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठ रही हैं।

 

Share via
Share via