IMG 20210110 WA0049

महिला सुरक्षा समिति ने कराया 61 जोड़ो का सामुहिक विवाह.

खलारी : महिला सुरक्षा समिति एवं गायत्री शक्तिपीठ के संयुक्त तत्वाधान मे रविवार को रांची के धुर्वा सेक्टर के गायत्री शक्ति पीठ प्रांगण मे 61 जोड़ो का सामुहिक विवाह कराया गया। इस समारोह को सफलता पुर्वक आयोजन मे महिला सुरक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्ष गीता एक्का, विशाल रघुबंशी,अमित कुमार जायसवाल,प्रदेश सचिव, संतोष झा,प्रदेश महासचिव पूनम चौधरी,प्रखंड अध्यक्ष महजवी प्रवीण, कांके प्रखंड अध्यक्ष यास्मीन प्रवीण, जिला उपाध्यक्ष नीतू देवी के साथ गायत्री शक्ति पीठ के संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार राय, कुमार दीनानाथ मानवाधिकार कार्यकर्ता एवं नारी शक्ति सेना के और भी अन्य कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रणय सुत्र मे बँधने वाले सभी 61 नव दम्पतियों को डा० उषा रानी की ओर से एक शॉल एवं अन्य उपहारों मे एक किचन सेट,साड़ी भेंट किया गया।समारोह मे उपस्थित लोगों द्वारा नव दम्पतियों को बधाँई एवं शुभकामनाँए दी गई।नवदम्पतियों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 30 हजार की राशि भी प्रदान की जायेगी जो उनके खाते मे भेजी जायेगी।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via