20210110 203242

सेल्फी लेना पड़ गया महंगा, हाईटेंशन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत.

Team Drishti.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़/चितरपुर : आज रामगढ़ में एक दर्दनाक घटना घटी जिसमें एक युवक की जान चली गयी. खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ सेल्फी लेने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 9वीं क्लास के एक छात्र की मौत हो गई। हादसा रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित मायल रेलवे स्टेशन में हुआ। बताया जा रहा है कि छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ स्टेशन गया था और मालगाड़ी पर सेल्फी लेने के लिए चढ़ा जैसे ही उसनें सेल्फी के लिए हाथ को ऊपर उठाया वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और करंट का तेज झटका लगते ही छात्र नीचे गिरा और उसकी वहीं मौत हो गई। बताया जा रहा है छात्र अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

मृतक की पहचान स्वर्णकार मोहल्ला, चितरपुर निवासी सत्यम सोनी (17) के रूप में की गई। इस घटना के बाद स्टेशन में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर पहुंची आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सत्यम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता संतोष प्रसाद सोनी चितरपुर में बर्तन व्यवसायी हैं।

Share via
Share via