20260113 212400

मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग पत्र से सिमडेगा में चांदी की बरसात

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच (All India Marwari Yuva Manch – AIMYM) के विभिन्न सामाजिक एवं सदस्यता अभियान प्रकल्पों में से एक महत्वपूर्ण सहयोग पत्र (सहयोग अभियान) के माध्यम से सिमडेगा ग्रेटर शाखा में भी खुशियों की लहर दौड़ गई है।

मारवाड़ी युवा मंच, सिमडेगा ग्रेटर शाखा द्वारा जन-संपर्क अभियान चलाकर सहयोग पत्रों का विक्रय किया गया था। इन सहयोग पत्रों का।लकी ड्रॉ राष्ट्रीय स्तर पर 11 जनवरी 2026 को बेंगलुरु में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन में निकाला गया।

इस लकी ड्रॉ में सिमडेगा के भाग्यशाली सदस्यों की किस्मत चमकी और उन्हें आकर्षक चांदी के सिक्के प्राप्त हुए। विजेताओं में शामिल हैं:

कैलाश प्रसाद अग्रवाल – 25 ग्राम चांदी का सिक्का
आशीष कुमार अग्रवाल – 20 ग्राम चांदी का सिक्का
शैलेश अग्रवाल – 10 ग्राम चांदी का सिक्का
सुशील जैन – 10 ग्राम चांदी का सिक्का

सहयोग पत्र अभियान के सफल परिणाम से सिमडेगा में मारवाड़ी युवा मंच के अन्य प्रकल्पों में भी उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। यह अभियान न केवल सदस्यों को प्रोत्साहित करता है बल्कि संगठन के सामाजिक कार्यों को मजबूती प्रदान करता है।

विजेताओं को सिमडेगा ग्रेटर शाखा के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प-भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। शाखा के सभी सदस्यों ने इस सफलता पर खुशी जताई और संगठन के उद्देश्यों – युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति – को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा, युवा सशक्तिकरण और मारवाड़ी समुदाय के उत्थान के लिए समर्पित एक प्रमुख स्वयंसेवी संगठन है, जिसकी स्थापना 1977 में हुई थी और आज यह देश-विदेश में सक्रिय है।

Share via
Share via