आपकी पूंजी आपका अधिकार: कोडरमा के झुमरी तिलैया में निष्क्रिय खातों की राशि हकदारों को सौंपी गई
आपकी पूंजी आपका अधिकार: कोडरमा के झुमरी तिलैया में निष्क्रिय खातों की राशि हकदारों को सौंपी गई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झुमरी तिलैया (कोडरमा), 12 दिसंबर – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और केंद्र सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ के तहत झारखंड के कोडरमा जिले में वर्षों से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों में जमा राशि को उनके असली हकदारों तक पहुंचाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कड़ी में आज झुमरी तिलैया स्थित शिव वाटिका में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें RBI के प्रतिनिधि और विभिन्न बैंकों के अधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे, जहां निष्क्रिय खातों के हकदारों ने अपने दावों की जानकारी प्राप्त की और आवेदन जमा किए। कई आवेदकों के दावों का मौके पर निस्तारण किया गया। RBI के प्रतिनिधि संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि कोडरमा जिले में लगभग 90,000 बैंक खाते निष्क्रिय हैं, जिनमें करीब 33 करोड़ रुपये जमा हैं। आज के कार्यक्रम में ढाई करोड़ रुपये के क्लेम सेटलमेंट किए गए और हकदारों को राशि हस्तांतरण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
देशभर में चल रहे मेगा कैंप्स में लोगों को अनक्लेम्ड एसेट्स वापस मिल रहे हैं
क्लेम प्राप्त करने वाले लाभार्थी खुशी से गदगद नजर आए। कई लोगों ने अपने पूर्वजों के नाम पर बंद पड़े खातों की राशि प्राप्त की और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अक्टूबर 2025 में शुरू किए गए इस तीन माह के अभियान का उद्देश्य देशभर में बैंक, बीमा और अन्य वित्तीय संस्थानों में पड़ी अनक्लेम्ड राशि (करीब 1.84 लाख करोड़ रुपये) को हकदारों तक पहुंचाना है।
RBI का UDGAM पोर्टल (https://udgam.rbi.org.in) इस प्रक्रिया को आसान बनाता है, जहां लोग एक ही जगह पर कई बैंकों के निष्क्रिय खातों की खोज कर सकते हैं।अधिकारियों ने अपील की है कि लोग अपने या परिवार के पुराने खातों की जांच करें और दिसंबर 2025 तक क्लेम करें। निकटतम बैंक शाखा या ऐसे विशेष कैंपों से संपर्क करें। यह आपका हक है!

















