20251212 201021

सिमडेगा : यूनिवर्सल स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर जिलेभर में जागरूकता शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों को मिली स्वास्थ्य योजनाओं व कानूनी अधिकारों की जानकारी

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) सिमडेगा ने यूनिवर्सल स्वास्थ्य कवरेज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न लीगल एड क्लिनिक और लीगल लिट्रेसी क्लबों में बड़े पैमाने पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों को उनके स्वास्थ्य अधिकारों, निःशुल्क इलाज से जुड़ी सरकारी योजनाओं तथा कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक करना था।

शिविरों में पारा लीगल वॉलेंटियर्स (पीएलवी) ने प्रतिभागियों को बताया कि “हर नागरिक का मौलिक अधिकार है कि वह बिना किसी आर्थिक बाधा के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सके।” पीएलवी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत), मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य कल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंद लोगों को डालसा के माध्यम से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया भी समझाई गई।

ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, आपातकालीन सहायता, अस्पतालों में सुविधाएं तथा स्वास्थ्य संबंधी कानूनी अधिकारों को लेकर कई सवाल किए, जिनका शिविर में मौजूद विशेषज्ञों ने तुरंत समाधान किया।

प्रमुख स्थान जहां शिविर लगाए गए उनमें बोलबा प्रखंड के मालसाडा पंचायत में पीएलवी अनमोल बेक, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा में पीएलवी दीपक कुमार एवं सुरजीत प्रसाद और उच्च विद्यालय पाकरटांड़ में पीएलवी लालचंद नायक ने लोगों को जागरूक किया

डालसा सचिव मरियम हेमरोम ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर स्वास्थ्य के मौलिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे जिले में ये शिविर आयोजित किए गए। उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे और अपने कानूनी अधिकारों से अनभिज्ञ न रहे।”

डालसा की टीम ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य अधिकारों के प्रति सजग रहें, सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और किसी भी कानूनी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी लीगल एड क्लिनिक से तुरंत संपर्क करें।

यूनिवर्सल स्वास्थ्य कवरेज दिवस हर वर्ष 12 दिसंबर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य विश्व भर में सभी लोगों को बिना आर्थिक बोझ के गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सिमडेगा जिले में इस बार आयोजित ये शिविर इस दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुए।

Share via
Share via