20260409 133125

गोड्डा : युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश का मामला — तीन हिरासत में

गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां नीरज कुमार नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20260409 133125

जानकारी के अनुसार, मृतक नीरज कुमार हाल ही में बीएड की परीक्षा देकर ग्वालियर से अपने गांव लौटा था। घटना की रात करीब 12 बजे पुलिस के 112 नंबर पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति आरोपी के घर में घुस आया है और उसे पकड़ लिया गया है। सूचना मिलते ही पथरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके से गंभीर रूप से घायल नीरज कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया। इलाज के दौरान नीरज ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसे हथौड़ी से बेरहमी से पीटा गया और उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए थे। घटनास्थल से पुलिस ने रस्सी भी बरामद की है।

मृतक के बड़े भाई रंजीत कुमार यादव ने बताया कि उनके परिवार और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत थाने में भी की गई थी। पुलिस इस मामले में पहले से कार्रवाई कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद नीरज को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही है।

Share via
Share via