गला रेत कर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी.
Team Drishti.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राँची : रांची के पिठोरिया इलाके में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित करम घाट पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी और साथ ही उसके शरीर पर चाकू से कई वार भी किये गए थे.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपनें कब्जे में ले लिया, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस युवक की पहचान करनें में जुट गई है, इसी क्रम में आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
















