गला रेत कर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी.

Share
Link copied

Team Drishti.

राँची : रांची के पिठोरिया इलाके में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित करम घाट पर एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. युवक की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी और साथ ही उसके शरीर पर चाकू से कई वार भी किये गए थे.

गला रेत कर युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपनें कब्जे में ले लिया, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस युवक की पहचान करनें में जुट गई है, इसी क्रम में आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow